
देहरादून
आम आदमी पार्टी के कैंट विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि प्रेमनगर क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोगों ने क्षेत्र में हुए तथाकथित विकास की खुल की पोल खोली। क्षेत्रवासी फिलहाल क्षेत्र में टूटी सड़कों से बहुत परेशान है।
रविंद्र आनंद ने बताया कि क्षेत्रवासियों को बारिश के दिनों से टूटी सड़कों से दो-चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वक्त जब लोग सर्दी-जुकाम बुखार की बीमारी से जूझ रहे है और कोविड का प्रकोप भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है तो ऐसे में क्षेत्र में किसी बड़े अस्पताल का न होना भी बहुत बड़ी समस्या है जिससे क्षेत्रवासियों को जूझना पड़ रहा है। लोगों को या तो प्रइवेट डाक्टारों को मोटी मोटी फीस भरनी पड़ रही है या फिर उन्हें दून अस्पताल तक जाना पड़ रहा है। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बाद भी इस क्षेत्र में लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाओ ंके लिए जूझना पड़ रहा है।
जनसंपर्क करने वालों में मीनू सिंह, कमला देवी, हार्दिक, संगीता, ओमप्रकाश, सपना, जसवंत, आषा लूथरा, पूजा, नवीन चैहान, सलमा, अफरोज, नजमा, राजदा, नूरजहां, शहजादी, कौसर, अरमान, जाहिदा, सपना, ऊषा, जितेंद्र बहल, विशाल बंसल आदि मौजूद रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा