
देहरादून
रायपुर विधानसभा के डालनवाला एमडीडीए कॉलोनी में कांग्रेस सेवादल ने अपना मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने ध्वजवन्दन के उपरांत मौजूद महानगर सेवादल के कार्यकर्ताओं को समबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सेवादल को और मजबूती से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आज सेवादल के नीति नियमो को अपनाए जाने की आवश्यकता है।अगर वास्तव में हम सेवादल के नीति नियमो को अपना पाए तो कल का दिन कांग्रेस का होगा।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल की परंपरा के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के मार्गदर्शन पर महानगर कांग्रेस सेवादल लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम कर लोगो को जागरुक कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहा है।एमडीडीए कॉलोनी में ध्वज वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव टीटू त्यागी व देवेंद्र सिंह द्वारा सामूहिक रूप से ध्वज वंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से की गई और समापन राष्ट्रीय गीत से किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रदेश सचिव अलका शर्मा महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव, महिला महानगर अध्यक्ष सावित्री थापा, उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, ललित थपलियाल,विजय गुप्ता,भीम सिंह करासी,बीके चौधरी,सिद्धार्थ देशवाल,गजराज,मंजू चौहान, सुनीता गुप्ता,मीना दैवी,राजू त्यागी आदि सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित