देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना से बचाव के लिए लागू ‘कोविड कर्फ्यू’ को सरकार ने एक हफ्ते और बढ़ा दिया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इसकी जानकारी दी है। कोविड कर्फ्यू को लेकर आज शाम को एसओपी जारी हो जाएगी। प्रदेश में 22 जून तक बढ़ाये गए कोविड कर्फ्यू में छूट और प्रतिबंध की पूरी जानकारी एसओपी में दी जाएगी।
इस दौरान सप्ताह में तीन दिन बाजार खोलने समेत वर्तमान में जारी व्यवस्था को यथावत रखा जा सकता है। हालांकि प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर समाप्ति की ओर है, इसलिए बाजार को सप्ताह में पांच दिन खोला जाए।
वहीं राज्य के जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, वहां क्षेत्र विशेष को कर्फ्यू से छूट देने के संबंध में जिलाधिकारी निर्णय ले सकते हैं। सरकार जिलाधिकारियों को पहले ही इसके लिए अधिकृत कर चुकी है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा