देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोविड को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन कराने के साथ ही हर जिले में कोविड केयर सेंटरों को मजबूत करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को फिलहाल बंद किया जाए।
साथ ही राज्य की सीमाओं पर पूरी गम्भीरता से चैकिंग की जाए।
इसके अलावा उत्तराखण्ड वापस आने वाले प्रवासी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए पूर्व में बने पोर्टल को पुनः एक्टिवेट करने के साथ ही उन्हें अनिवार्य रूप से होम क्वारंटीन करने और टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं