उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में होली के दिन अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में कई लोगों की जान चली गई। पौड़ी के सतपुली में भी दर्दनाक कार हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार लोग होली के मौके पर छुट्टियां मनाने के लिए सतपुली जा रहे थे। तभी सतपुली मल्ली के पास उनकी कार गहरे गड्ढे में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मालवीय नगर में में रहने वाले मनीष तिवारी परिवार के साथ सतपुली जा रहे थे। उनका सतपुली के एक रिजॉर्ट में होली की छुट्टियां मनाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन परिवार की खुशियों न जाने किसकी बुरी नजर लग गई।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के एंट्री नहीं, देखें इन राज्यों की सूची..
रात करीब 8 बजे गुमखाल से सतपुली की तरफ जाते वक्त उनकी कार अचानक गहरे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे के वक्त कार में मनीष तिवारी के साथ उनकी पत्नी श्वेता, बेटा जयदित्य, बेटी तेजस्वी और जयश्वी सवार थे। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक श्वेता की मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
वहीं कर्णप्रयाग में भी एक सड़क हादसा हुआ है। यहां शनिवार रात सिमली से गैरसैण जा रहा डंपर आदिबदरी के पास खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा