त्रिभुवन जोशी, ब्यूरो चीफ
ऋषिकेश: श्री स्वामीनारायण आश्रम मुनी की रेती जिला टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत निकट ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के स्वरोजगार हेतु शिक्षाएं प्रारंभ की गई। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रुप में नीरजा गोयल एवं वरिष्ठ लोगों में डॉ रामकृष्ण पोखरियाल, अन्नपूर्णा गौड़, किरीट भाई गुजरात वाले, संजीव राणा शामिल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ आरती से हुआ। तत्पश्चात सभी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की शुरूआत की गई। स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए महिलाओं के फॉर्म भरे गए, जिससे कि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होकर एक स्वावलंबी और सशक्त महिला के रूप में खुद को स्थापित कर सके।

आपको बता दें कि, श्री स्वामीनारायण आश्रम संचालनकर्ता श्री भगत स्वामी जी द्वारा कई वर्षों से सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। आश्रम द्वारा सामाजिक क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किये जा रहे है। श्री भगत स्वामी जी ने समाज के प्रति सेवाभाव की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कहा कि, श्री स्वामीनारायण आश्रम पूर्ण रूप व नि:स्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर है।

उत्तराखंड समेत सभी न्यूज पाने के लिए जॉइन करें हमारा व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप, लिंक पर क्लिक करें.. Bharatjan News Whatsapp Group Link


More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा