देहरादून। दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है जी हां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली बुलावे के बाद अब भाजपा विधायकों को भी दिल्ली से बुलावा आया है। जी हां भाजपा के एक विधायक ने इसकी पुष्टि की है। भाजपा विधायक का कहना है कि उन्हें कल तक दिल्ली पहुंच ने के लिए कहा गया है,और कल तक वह दिल्ली पहुंच जाएंगे विधायकों के दिल्ली बुलावा से साफ होता है कि उत्तराखंड में जो सियासी उठापटक चल रही है उस पर विधायकों की भी सहमति ली जाएगी । माना जा रहा है कि जिन विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में खड़े होंगे। वहीं भाजपा के एक विधायक ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में 35 से ज्यादा विधायक है जो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ मजबूती से खड़े है। जिन विधायकों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना विश्वास जताया है उनका साफ तौर से कहना है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश में बेहतर काम हो रहे हैं और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 4 साल में ऐतिहासिक काम की है जिनमें कई काम ऐसे हैं कि जो कोई मुख्यमंत्री नहीं कर पाया वह काम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया इसलिए वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में ही 2022 का चुनाव लड़ने की बात कर रहे है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश