लक्सर
जिसका डर था आखिरकार वही हुआ। लगातार मूसलाधार बारिश के चलते उफान पर आई सोलानी नदी का तटबंध लक्सर के मोहम्मदपुर जैनपुर और मखियाली गांव के निकट से टूट गया है । सोलानी का तटबंध एक साथ तीन जगह से टूट जाने से दर्जन भर गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और प्रशासन भी हाथ पांव फूल गए। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल और सीओ मनोज ठाकुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही एसडी आर एफ को भी मौके पर बुलाया गया हैं। उधर
तटबंध टूटते ही सोलनी नदी का पानी बाढ़ के रूप में बीस से अधिक गांव के जंगलों फैल गया है इसके साथ ही लक्सर नगर और कई गांव में बाढ़ आने का खतरा भी बढ़ गया।
इसी के मद्देनजर प्रशासन द्वारा नदी के आसपास के गांव में अनाउंसमेंट से लोगो सावधान रहने के लिए अलर्ट किया गया है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू