
देहरादून
पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर पुलिस विभाग में खुशी की लहर छा गयी है,क्योंकि अब पुलिस कमर्चारियों को।लगने लगा है कि उन्हें 4600 ग्रेड पे मिल सकता है।
दरअसल विगत 16 मई 2021को विधायक पुष्कर सिंह धामी ने 4600 ग्रेड पे दिए जाने को लेकर सीएम को पत्र लिखा था जिसमे उन्होंने पुलिस कर्मियों के 4600 ग्रेड पे दिए जाने के लिए समर्थन किया था साथ ही महामारी के दौरान पुलिस कर्मियों के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें मनोबल बनाए रखने की बार कही थी। बता दे कि खटीमा विधायक पुष्कर धामी के लेटर पर लिखा पत्र सोशल मीडिया पर खास वायरल हो रहा है वही अब जबकि पुष्कर सिंह धामी सीएम बन गए है तो पुलिस कर्मियों को ग्रेड पे की माँग जल्द पूरी होने की आस जग गयी है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश