हरिद्वार
हरिद्वार जिला कारागार में चल रही रामलीला के दौरान खास नजारा देखने को मिला। रामलीला में निकाली गई राम की बारात में कैदियों के साथ साथ बंदी रक्षक भी जमकर थिरके। जेल परिसर में निकली बारात में बैंड की धुन बजी तो कैदियों ने खूब डांस किया। कैदियों को मस्ती में डांस करते देख वर्दी वाले बंदी रक्षक भी राम की बारात में डांस करने के लिए कूद पड़े और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। दरअसल जेल के बंदी रक्षक भी जेल परिसर में ही रहते हैं। जेल के नकारात्मक माहौल मैं जैसे ही ढोल नगाड़े बजने शुरू हुए तो वे भी खुद को डांस करने से रोक नहीं सके।
आपको बता दें कि इन दिनों जिला कारागार हरिद्वार में रामलीला का आयोजन किया गया है जिसमे जिला कारागार में बंद कैदी मंचन कर रहे हैं वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जिला कारागार में दशहरे के दिन तक रामलीला चलेगी जिसका लिए एक माह से बंधी तैयारी कर रहे थे आज राम बरात के जेल में निकाली गई तब सभी राम बरात की मस्ती में इस तरह लीन हुए कि अपने पांव रोक नहीं पाए थिरकने लगे साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जेल में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और जेल में बंद कैदियों का भी मनोरंजन होता है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश