डोईवाला
डोईवाला के शेरगढ़ माजरी गांव में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब बारिश का पानी सैलाब की तरह घर की दीवार को तोड़ता हुआ घर में घुस गया।घर में घुसे पानी से परिवार में हड़कंप मच गया और देखते-देखते पानी घर में भर गया।घर में घुसे पानी की चपेट में 12 साल की आकांक्षा आ गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला और एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी कोतवाली पुलिस के साथ तमाम लोग घटना स्थल पर पहुंचे घटना दुःखद थी तो लोगों ने नेशनल हाइवे के प्रति नाराजगी जताते हुए तहसील प्रशासन से एनएचएआई के खिलाफ कार्यवाही की मांग की विधायक ने तत्काल प्रशासन को मदद के निर्देश दिए इसके बाद तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की तत्काल आर्थिक राहत राशि का चेक देकर मदद की, घटना से गुस्साए लोगों ने कहा कि नेशनल हाइवे के द्वारा पानी की उचित निकासी न करने के कारण यह दुःखद हादसा हुआ है इसकी जांच कर नेशनल हाइवे के अधिकारों पर कार्रवाई की मांग की।

More Stories
धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 पांच नए मंत्रियों को मिली जगह
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया