देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अवैध रूप से पशुओं का कटान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में थाना विकासनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुंजाग्रांट में पशुओं का अवैध कटान कर बिना लाइसेंस पशु मांस विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक-28.10.2023 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकास नगर के नेतृत्व में कुल्हाल चौकी प्रभारी द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा बिना लाईसेंस भैंस का वध कर उसका मांस विक्रय किया जा रहा था। तलाशी के दौरान उपरोक्त दोनों व्यक्तियों से पशु काटने हेतु चापड (बड़े चाकू) भी बरामद हुए, जिसके आधार पर अभियुक्त गण उपरोक्त के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम, शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
01. शमशाद पुत्र इरसाद निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 35 वर्ष
02. उस्मान पुत्र इरसाद निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 25 वर्ष
*पुलिस टीम**
1.) उo निo प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी कुल्हाल
2.) का० गौरव
3) का० संजय

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश