हल्द्वानी: विजिलेंस की टीम ने तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग रहे हैं। इस पर विजिलेंस की टीम ने अपना जाल बिछाकर शुक्रवार सुबह हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी विजलेंस प्रह्लाद मीणा ने बताया कि विजिलेंस टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश