देहरादून: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। पिथौरागढ़ निवासी दीक्षा जोशी ने ऑल इंडिया रैंक में 19वीं हासिल की है। दीक्षा जोशी भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी हैं। दीक्षा ने इस परीक्षा को पास कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
दीक्षा जोशी की इस कामयाबी के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 244 सामान्य वर्ग से, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन हुआ है। सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। इस साल तीनों ही टॉपर लड़कियां बनी हैं।
वहीं उत्तराखंड की बेटी दीक्षा जोशी ने देशभर में 19वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। परिणाम जारी होने के बाद से भाजपा नेता के घर में खुशी का माहौल है। पहले ही प्रयास में सफलता पाने वाली दीक्षा ने अपनी हाईस्कूल तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से की है। देहरादून से इंटरमीडिएट करने के बाद जौलीग्रांट से एमबीबीएस किया। दीक्षा ने दो साल तैयारी करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा दी और देश में 19वीं रैंक हासिल की।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश