ऋषिकेश के वीरभद्र रोड पर आइटीबीपी कैंप के पास देर रात तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इससे अफरा तफरी मज गई। इतना ही नहीं कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने कार को पेड़ को टक्कर मारी जिससे कार पलट कर खुद बा खुद सीधी हो गई। शोर सुन लोग घरों से बाहर निकले और देखा की कार ने कई वाहनों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त किया था। वहीं जानकारी मिली है कि मौके पर कार सवार एक लड़का लड़की मौजूद थे। लेकिन लोगों की भीड़ को देख दोनों मौके से फरार हो गए. इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
वहीं लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची आईडीपीएल पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया और कार को चौकी लेकर आए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले संबधित कोई शिकायत मिलती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश