देहरादून
उत्तराखंड में दलबदल लगातार जारी है बीजेपी जहां एक और कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है वहीं अब बारी कांग्रेस के पलटवार की है। भाजपा को आज एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। सूत्रों की माने तो उत्तराखण्ड भाजपा के से आज पिता पुत्र कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
आगामी साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड राज्य की राजनीति में नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है। जी हां, पिछले कुछ महीने से निर्दलीय विधायकों और कांग्रेस पार्टी के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। तो वहीं, चर्चाओं का बाजार इस बात को लेकर गर्व है कि जल्द ही एक कैबिनेट मंत्री और एक विधायक घर वापसी कर सकते हैं। हालांकि अभी फिलहाल राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
कयास लगाए जा रहर है कि आज दिल्ली में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य घर वापसी कर सकते हैं। यानी भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में अगर यह दोनों नेता घर वापसी करते हैं तो भाजपा को एक बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि इस बात को बल इस वजह से भी मिल रहा है क्योंकि लंबे समय से कांग्रेस के नेता इस बात पर जोर देते रहे हैं कि कुछ बड़े नेता उनके संपर्क में है और जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं