देहरादून
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने अभी तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वही 87 लाख रुपए की रिकवरी भी की गई है, इस सम्बन्ध में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री के आदेशानुसार 10 दिन पूर्व दर्ज किए गए मामले पर एसटीएफ के द्वारा तमाम साक्ष्य जुटाने के बाद अभी तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की है। जिसमें 4 राजकीय अधिकारी है दो आउटसोर्सिंग कर्मचारी व सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही, मामले की गंभीरता को देखते हुए अभी भी एसटीएफ के द्वारा साक्ष्य जुटाये जा रहे है और सभी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है इसमें जो भी लोग संलिप्त पाए जा रहे हैं उनकी गिरफ्तारी की जा रही है क्योंकि मामला काफी संवेदनशील है इसलिए हर पहलू से जाँच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे है कुछ ऐसे लोगो का पता चल रहा है जो लोग गलत तरीके से पास हुए है उनको भी चित्रहित किया जा रहा है साथ ही ऐसे लोगो का पता भी लगाया जा रहा जिन लोगों की इस पूरे मामले में संलिप्तता रही है।

More Stories
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश
धामी सरकार के चार साल में केंद्र से मिली महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी, सड़क, रेल, रोपवे, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी कई परियोजनाओं को मिली गति