नई टिहरी
टिहरी झील निकट डोबरा-चांठी पुल के पास दो अज्ञात पुरुषों के शव बरामद हुए है। जिनकी शिनाख्त के प्रयास किये किये गये हैं, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। दोनों अज्ञात पुरूषों के शवों का पंचायतनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नई टिहरी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दो अज्ञात पुरुषों के शवों में एक की उम्र लगभग 60 वर्ष, कद करीब 5 फुट 5 इंच, दायें हाथ के बाजू पर गोल टैटू बना है। चेहरा व हाथ पैर की अगुलियां पानी में होने के कारण गल गयी है। शव लगभग 25-30 दिन पुराना प्रतीत होता है। मृतक के शव पर भूरे रंग की शाल व काले रंग का कपडा लिपटा है।
दूसरे अज्ञात पुरुष की उम्र लगभग 50 वर्ष। कद करीब 5 फुट 5 इंच, चेहरा पानी में होने के कारण गला हुआ है। शव लगभग 25-30 दिन पुराना प्रतीत होता मृतक पुरूष के शव पर दो टीशर्ट जिसमें से एक पीले रंग की टीशर्ट जिस पर लाल व सफेद रंग की धारियां बनी है। टीशर्ट के आगे की तरफ नीले रंग की पट्टी पर सफेद रंग के स्टार बने है और दूसरी नीले रंग की सफेद धारीदार टीशर्ट, काले भूरे रंग की चेनदार जैकेट, भूरे रंग का अण्डरवियर, काले रंग की पैण्ट पहने है। पुलिस ने इस तरह के लोगों के सम्बंध में गुमशुदगी को लेकर भी पता किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्दी शिनाख्त की जा सके।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा