गोपेश्वर: बदरीनाथ हाइवे पर चमोली से से आगे बाजपुर नामक स्थान पर गुरुवार अपराह्न दो बजे के आसपास पहाड़ी से पत्थर गिरने वाहन में सवार छह लोगों में से दो लोग घायल हो गये है। जबकि चार लोग सुरक्षित है। घायलों को उपचार के लिए कर्णप्रयाग चिकित्सालय ले जाया गया है।
पुलिस अधीक्षक चमोली के कार्यालय की सूचनानुसार बदरीनाथ से कर्णप्रयाग की तरफ जा रही कार के ऊपर बाजपुर चाडा के पास चट्टान से पत्थर गिरने से 26 वर्षीय विपिन पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी मयूर बिहार, दिल्ली को चोट लग गयी। परिजन उसे प्राइवेट वाहन से कर्णप्रयाग ले गए हैं जबकि अन्य घायल सुमन पत्नी नरेंद्र को एनएच के वाहन से इलाज के लिए नंदप्रयाग भेज गया है। वाहन में सवार सौरभ, नरेंद्र, पिंकी, परी सुरक्षित हैं। वाहन को मौके से हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश