देहरादून
प्रदेश के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य द्वारा परिवहन विभाग से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ विधान सभा कक्ष में समीक्षा बैठक की गयी। काबीना मन्त्री यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से उत्तराखण्ड परिवहन निगम को प्राप्त होने वाली परिसम्पत्तियों के संदर्भ में जल्द ही दोनों राज्यो के विभागीय अधिकारियों की बैठक होगी जिसमें राज्य की तरफ से मजबूत पैरोकारी की जाएगी ।
परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि परिवहन निगम को घाटे से निकालने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है — जिसमे निगम के सभी कर्मचारियो को बचत के लिए खर्च में कटौती और आय बढाने के लिए कहा गया है । परिवहन मंत्री ने कहा कि अगर बचत की जाती है तो फिर कर्मचारियो को समय पर वेतन भत्ते दिए जा सकते है ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश