
देहरादून
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 31 अगस्त, 2025 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट के अनुसार दिनांक 01 सितम्बर, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानो में भारी वर्षा से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर का ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है।
वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 01.09.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 01.09. 2025 को बन्द रहेंगे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय के अध्यापकों / कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा। तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश