देहरादून। गैरसैंण में आम बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीन बड़ी घोषणाएं अपने बजट भाषण के समापन पर की है। सबसे बड़ी घोषणा गैरसैंण को कमिश्नरी बनाए जाने की मुख्यमंत्री ने की है, जिसमें रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर अल्मोड़ा जिला को शामिल किया जाएगा।
वहीं दूसरी बड़ी घोषणा नई नगर पंचायतों को लेकर मुख्यमंत्री ने की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो भी नई नगर पंचायते बन रही हैं उनके लिए एक – एक करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।
साथ ही ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को मास्टर प्लान के तहत विकसित किए जाने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। गैरसेण को कमिश्नरी घोषित किए जाने के बाद उत्तराखंड में 3 कमिश्नरी अस्तित्व में आ जाएंगी। अभी तक गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नरी के तौर पर दो कमिश्नरी उत्तराखंड है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू