देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सरकार ने प्रदेश में 25 मई तक ‘कोरोना कर्फ्यू’ लागू किया है। इसके तहत कई पाबंदियां लगाई गई हैं, जिनका सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। वहीं इसके लिए पूर्व आदेश के अनुसार, राशन/परचून की दुकाने खोलने की अनुमति केवल 21 मई को सुबह सात बजे से सुबह दस बजे तक प्रदान की गई थी। लेकिन अब शासन ने इसके समय मे संशोधन किया है। संशोधित आदेश के अनुसार, अब 21 मई को खुलने वाली राशन की दुकाने, किराने के सामान की दुकाने और जनरल स्टोर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुली रहेंगी।



More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन