
प्रशासन के सख्त आदेश के बाद भी कुछ लोग नदियों में जाने से बाज़ नहीँ आ रहे है,क्योंकि इनमें बढ़े हुए जलस्तर से खतरा काफी बढ़ा हुआ है वही नदी गदेरों में नहाने या तैरने का शौक़,जीवन को संकट में डाल रहा है।
आज की घटना गुच्छुपानी पिकनिक स्पॉट से है, जहां नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी में कुछ लोग फंसे होने की सूचना,आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से SDRF को प्राप्त हुई।
सूचना मिलने पर SDRF रेस्क्यू टीम और उपकरण के साथ हेड कॉन्स्टेबल महावीर चौहान के हमराह घटनास्थल पहुंची। यहां तीन युवक फंस गए थे ।रात्रि का बढ़ता अंधेरा और नदी का तेज बहाव ,जैसी तमाम बाधाएं रास्ता रोक रही थी। परन्तु SDRF के अदम्य साहस के आगे सब गौण साबित हुए। तमाम मुश्किलातों को पार पाकर SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तीनो युवकों को रोप के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
SDRF टीम इंचार्ज द्वारा बताया गया कि तीनों युवक दिन में यहां घूमने आए थे व तैरते हुए पार चले गए। अचानक से जलस्तर बढ़ने पर वापस तैरने में असमर्थ रहे व वही फस गए

More Stories
धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 पांच नए मंत्रियों को मिली जगह
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया