देहरादून
आज दिनांक 10/07/2025 को थाना रायपुर को सूचना प्राप्त हुई कि हिलाश रोड सॉन्ग नदी में एक थार गाड़ी के पानी के बहाव में बह गयी है, सूचना पर चौकी मालदेवता से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां उक्त थार कार चौकी कुमालटा टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में नदी किनारे खड़ी होने तथा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तेज बहाव में बह गयी थी, जो सॉन्ग नदी में एक पत्थर के सहारे अटकी थी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा JCB व क्रेन ले जाकर उक्त थार वाहन नंबर UK07DY0095 को नदी से बाहर निकल गया तथा वाहन स्वामी राजन पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी जीएमएस रोड देहरादून के सुपुर्द किया गया, जिनके द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही व कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू