उत्तरकाशी
भागीरथी नदी इन दिनों उफान पर है। करीब दो बजे धाम में भागीरथी किनारे घाट पर नहाते समय अचानक पैर फिसलने से लक्ष्मी नारायण (65) निवासी तमिलनाडु भागीरथी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।
गंगोत्री धाम में गुरुवार को नहाते समय एक यात्री भागीरथी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। पुलिस व एसडीआरएफ यात्री की तलाश में जुटी हुई है। हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे धाम में भागीरथी किनारे घाट पर नहाते समय अचानक पैर फिसलने से लक्ष्मी नारायण (65) निवासी तमिलनाडु भागीरथी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। एसओ दिलमोहन ने बताया कि भागीरथी नदी इन दिनों उफान पर है। बहे यात्री की खोज की जा रही है।
बारिश से कुमोला गदेरे के उफान पर आने से सात दुकानें बह गई। भारी बाढ़ और बारिश के कारण नगर पंचायत के कई वार्डों में भारी भूस्खलन भी हुआ है। बीते बुधवार रात को बारिश के कारण कुमोला गदेरे अचानक उफान पर आ गया जिससे यहां पीएनबी का एटीएम सहित सात दुकानें बाढ़ की भेंट चढ़ गई। इनमें दो ज्वैलर्स, एक होटल, एक कंप्यूटर की दुकान, एक टेलर व एक खाली दुकान शामिल है।
अतिवृष्टि से नगर पंचायत के अन्य वार्डों में भी जगह-जगह भूस्खलन होने से भारी नुकसान हुआ है। कमल नदी व मालगाड के उफान पर होने के कारण यहां भारी मात्रा में कृषि भूमि का कटाव भी हुआ है। देवढुंग गदेरे में भी बाढ़ आने से यहां खेल मैदान के आसपास घरों व दुकानों में पानी के साथ ही मलबा घुसा है। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने कुमोला रोड पर हुए नुकसान का जायजा लिया है। बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ के मानकों के अनुसार दुकानों के लिए कोई राहत राशि नहीं दी जा सकती है

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश