हल्द्वानी
उत्तराखंड का हल्द्वानी इन दिनों पूरे देश में चर्चित है, अंकित चौहान हत्याकांड से चर्चा में बना हुआ है, जिसमें एक प्रेमिका माही ने अपने प्रेमी को सांप से कटवा कर उसकी हत्या कर दी थी, सांप से कटवा कर अपने प्रेमी की हत्या करने वाली माही आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है, पुलिस ने माही और उसके प्रेमी दीप कांडपाल को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया, यह दोनों गुडगांव से हल्द्वानी आत्मसमर्पण करने के लिए आ रहे थे। इस पूरे मामले का खुलासा आज आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने संयुक्त रूप से किया है। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया की अंकित हत्याकांड के मुख्य आरोपी माही है, जिसने इस हत्याकांड की साजिश रची थी, अपने प्रेमी अंकित को सांप से डसवां कर उसकी हत्या करवा दी थी, जिसमें पुलिस ने सबसे पहले रमेश नाथ नाम के सपेरे को गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता माही और उसका आशिक दीप कांडपाल समेत अन्य आरोपी फरार हो गए थे, जिसके बाद आज दोनों को पुलिस ने रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर