देहरादून
सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो, जिसमें एक युवक कार सवार को दबंगई दिखाते हुए वाहन में तोड-फोड करता हुआ दिखाई दे रहा है, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। वायरल वीडियो की जांच में उक्त वीडियो नेहरू कालोनी क्षेत्र से सम्बन्धित होना पाया गया, जिस पर थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी द्वारा वीडियो मे दिख रहे व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
टीम द्वारा मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो उक्त व्यक्ति की पहचान रघुवीर सिंह पुत्र राजे सिंह निवासी नकरौंदा के रूप में हुई, जिसे पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहाँ उसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
*विवरण अभियुक्त:-*
रघुवीर सिंह पुत्र राजे सिंह निवासी नकरौंदा, थाना डोईवाला, देहरादून

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश