देहरादून
जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने जब से देहरादून के जिलाधिकारी का कार्यभार सम्भाला है तब से वे अचानक जगह जगह छापेमारी की कार्यवाही कर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में लगे है।जनपद में covid वैक्सिनेशन मेला के दौरान वॉकिंग वैक्सिनेशन सेन्टर बनाए जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी ने आज फिर जनपद अवस्थित पैसिफिक मॉल एवं पल्टन बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पल्टन बाजार में बिना मास्क के दुकान पर सामान बेच रहे दुकान दारों के चालान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस द्वारा सड़को पर बिना मास्क एवं हेलमेट के घूम रहे लोगों के चालान करने के निर्देश दिए
इस दौरान पल्टन बाज़ार में बिना लाइसेंस के चल रहे दून यूनानी एवं हमदर्द दवाखाना को सील करने के आदेश उप जिलाधकारी सदर एवं तहसीलदार सदर को दिए।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू