देहरादून
प्रतीत नगर रायवाला के व्यक्ति ललित मोहन बर्तवाल आज 12:00 बजे अपने घर से बिना बताए निकल गए और रानीपोखरी से नरेंद्र नगर जाने वाली सड़क पर मन इच्छा मंदिर के पास जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश कर रहे थे।
तभी सूचना पाकर रानीपोखरी के थाना अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल फांसी पर लटकने जा रहे ललित को फंदे से बाहर निकाला और समझा-बुझाकर थाने लाए। रानीपोखरी थाना अध्यक्ष शिशु पाल राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि रायवाला थाने से सूचना मिली की एक व्यक्ति आज दोपहर 12 बजे घर से बिना बताए कही चला गया है।
पुलिस ने ललित के मोबाइल नंबर की
जांच की तो उक्त व्यक्ति की लोकेशन रानी पोखरी नरेंद्र नगर मार्ग मिली, तो तत्काल रायवाला पुलिस ने इसकी सूचना रानी पोखरी थे में दी सूचना पाकर ललित मोहन की मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की तो मन इच्छा मंदिर के पास जंगल में मिली।
थानाध्यक्ष शिशु पाल राणा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा ललित मोहन पेड़ पर फंदा बनाकर उसमें झूलने वाला ही था। पुलिस ने ललित मोहन को समझा बुझाकर फांसी के फंदे पर लटकने से बचाया।

ललित मोहन को पुलिस अपने साथ रानी पोखरी थाने में लाई और फिर ललित के परिजनों को थाने में बुलाकर परिजनों को सोपा।
रायवाला और रानी पोखरी पुलिस की तत्काल प्रभाव से की गई कार्यवाही से आज एक युवक की जान बच गई। घटना की जानकारी और पुलिस का बेहद सराहनीय कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है हर को पुलिस प्रशासन की प्रशंसा कर रहा है जबकि देहरादून के ssp ने भी रायवाला और रानी पोखरी पुलिस के कार्य की प्रशंसा करते हुए सम्मानित करने की बात कही।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू