देहरादून
उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले बड़े टेंडरों को छोटा किये जाने की मांग को लेकर आज देहरादून ठेकेदार कल्याण समिति से जुड़े ठेकेदारों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की और अपनी समस्या उनके समक्ष रखी। ठेकेदारों का कहना था कि पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के चलते सभी उद्योग और काम धंधे वैसे ही चौपट हो गए है अब ऐसे में ठेकेदारी जोकि उत्तराखंड के लोगों का एकमात्र रोजगार है उसमे भी बड़े बड़े टेंडर जारी कर बड़ी कंपनियों को दिए जा रहे है जिससे छोटा ठेकेदार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। ठेकेदारों का कहना था कि सरकार को चाहिए कि बड़े टेंडरों को छोटा करे जिससे कि छोटा ठेकेदार रोजगार पा सके और अपने परिवार का गुजर बसर कर सके।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा