हरिद्वार
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है. पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं, हरिद्वार में आज हुई तेज बारिश के कारण सूखी नदी ने रौद्र रूप ले लिया. देखते ही देखते नदी का पानी ने कार को बहा कर ले गयी ओर कार हारकी पौड़ी के समीप घाट तक पहुचा दिया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह हरिद्वार की बारिश के पानी ने कार को बहा दिया.
बता दें कि, सूखी नदी के पास जगह खाली होने के कारण नदी के पास ही लोग अपनी कार खड़ी कर देते हैं. आज अचानक आई बारिश के कारण सूखी नदी के पानी ने कार को बहा दिया. इसका वीडियो किसी स्थानीय निवासी द्वारा बनाया गया है.
हरिद्वार के कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अचानक हुई बारिश के कारण सूखी नदी में जलस्तर बढ़ गया था. इस कारण वहां पर खड़ी गाड़ि बह गईं जो कि वैगनआर है कार का मालिक होटल में था और और उसने आपनी गाड़ी को बाहर खड़ा किया हुआ था कार के मालिक का नाम नरेंद्र है और पानीपत हरियाणा का रहने वाला है कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल जलस्तर कम होने का इंतजार किया जा रहा है. जैसे ही जलस्तर कम होता है वैसे ही दोनों गाड़ियों को निकाल लिया जाएगा.

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश