देहरादून,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देर सांय गढ़ी केन्ट स्थित 127 इन्फेन्ट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी केम्पस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने जवानों के बीच जाकर उनसे बातचीत की तथा सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ प्रकृति को सजाने का भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता समय की जरूरत भी है।
इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मे. जनरल संजीव खत्री, टेरिटोरियल आर्मी के कमान्डिंग आफिसर कर्नल रोहित श्रीवास्तव, कर्नल जोयदास गुप्ता, ले.कर्नल नवीन पंवार सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं सेना के जवान उपस्थित थे।

More Stories
इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद, पंजीकरण संख्या 6 लाख से पहुंची पर, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित