देहरादून
वर्तमान में चल रहे उत्तराखण्ड में चल रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न राज्यों से आये खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, पुलिस द्वारा खिलाडियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ नियमित रूप से उनसे सवांद कर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक: 01-02-25 को राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने आई पंजाब प्रदेश की बास्केटबाल टीम की एक महिला खिलाडी का स्वास्थय खराब होने तथा उसके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई । जिस पर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश श्रीमती जया बलोनी द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन महिला खिलाडी से भेंट कर उसकी कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होकर दोबारा राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने की कामना की गई।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन