देहरादून
महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र अभिनन्दन शर्मा भानू का मंगलवार की सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल अस्पताल में निधन हो गया है। बताया जा रहा है अभिनन्दन लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए निजी क्षति बताया। अंतिम यात्रा 6 सितंबर बुधवार को प्रातः 8.30 बजे उनके निवास स्थान राजपुर रोड से लक्खी बाग शमशान घाट के लिये प्रस्थान करेगी।

इस दुखद ख़बर से पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। अभिनंदन लंबे अरसे से बीमार थे, उनका इलाज भी चल रहा था वो लगातार संघर्ष कर रहे थे मगर आज उन्होंने अंतिम सांस ली। भानु का निधन लालचंद शर्मा और पूरे कांग्रेस परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। अभिनंदन शर्मा सबके चहेते थे, लोगों के सुख दुख में उनके साथ खड़े रहना, हर छोटी बड़ी तकलीफ में जरूरतमंदों की मदद करना अभिनंदन की खासियत थी। ऐसे में उनका अचानक यूं सबको छोड़कर चले जाना बहुत दुखद है। भगवान अभिनंदन को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश