हरिद्वार: किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजू कुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं भाजपा नेता संजीव चौधरी के नेतृत्व में अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने राजू कुमार और उनके साथियों को भाजपा का पटका पहनाकर सदस्यता दिलायी।
राजू कुमार और उनके साथियों का भाजपा में स्वागत करते हुए डा.जयपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास माॅडल से प्रभावित होकर तमाम दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने वाला तथा बिना भेदभाव के विकास करने वाला राजनीतिक दल है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि अन्य दल जहां जाति धर्म की राजनीति करते हैं। भाजपा देश हित में कार्य करने वाली पार्टी है। वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद राजू कुमार ने कहा कि यह उनकी घर वापसी है। देश और समाज के हित के लिए कार्य करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोरा, विजय धीमान, मिथलेश वर्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, संजीव कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन