देहरादून
देहरादून में कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री आवास का कूच किया… प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैंकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया… वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास से पहले ही रोक लिया.. प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सरकार द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए अपना सर मुंडवाया… उन्होंने कहा कि सरकार अंकिता के हत्यारो को बचाना चाहती है.. अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक साल हो चुका है लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है ऐसे में उनकी ओर से यह एक श्रद्धांजलि दी गई है…
उन्होंने कहा राज्य में भर्ती घोटाला जिसमें भाजपा के नेता स्वयं संलिप्त रहे हैं, महंगाई, बेरोजगारी, अंकिता भण्डारी काण्ड में वीआईपी का नाम अभीतक उजागर नही हो पाया, सरकार की लचर व्यवस्था के कारण डेंगू महामारी का प्रकोप लगातार बढ रहा है। केन्द्र सरकार ने अग्निवीर भर्ती जैसी योजना लाकर देश के युवाओं के साथ धोखा कर छलने का काम किया है। उन्होंनेे राज्य के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के जनविरोधी नीतियों खिलाफ सड़कों में उतरकर आन्दोलन करें ताकि देश व राज्य में हो रहे अत्याचार का बदला लिया जा सके।
आपको बता दे कि कांग्रेस ने आज…अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ ही डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया।

More Stories
इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद, पंजीकरण संख्या 6 लाख से पहुंची पर, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित