
देहरादून
स्पा सेंटरो व मसाज पार्लरों की आ रही लगातार शिकायतों के दृष्टिगत जनपद के सभी प्रभारी/थानाध्यक्षों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में चल रहे स्पा सेन्टरों की आकस्मिक चैकिंग एवं अनियमितता पाये जाने वाले स्पा सेन्टरों के विरूद्ध कडी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों के क्रम में कोतवाली डालनवाला, नेहरू कालोनी, बसन्त विहार,राजपुर, कैण्ट, कोतवाली नगर, कैण्ट, पटेलनगर, रायपुर स्थित कुल 61 स्पा/मसाज सेंटरों के विरूद्ध अनियमितताएं पाये जाने पर बंद हुए।
इसके अतिरिक्त 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 26 व 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कुल 06 स्पा/मसाज सेन्टरों का कुल 2,70,000/- (दो लाख 70 हजार) रू0 का चालान किया गया। अवैधानिक रूप से संचालित किये जा रहे स्पा/मसाज सेन्टरों के विरूद्ध चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर ऐसे सेन्टरों के विरूद्ध कडी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति