
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा रायपुर स्पोर्टस स्टेडियम स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा मतदान प्रक्रिया के उपरान्त सभी 10 विधानसभाओं की ईवीएम मशीनों के लिये बनाये गये स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा एवं परिसर में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजदीकी नजर रखने हेतु बनाये गये सीसीटीवी वेब कास्टिंग एण्ड मानीटरिंग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा के दृष्टिगत सभी सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की पहुंच सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियों के जाने व वापस आने के दौरान एक सुदृढ यातायात प्लान तैयार करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया गया, जिससे पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो तथा पार्टियां का सुचारू रूप से आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम नोडल अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून साथ रहे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू