देहरादून
सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की डेडलाइन के भीतर सैन्य धाम के निर्माण कार्य को किसी भी हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा पर पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा लगभग 75 प्रतिशत सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा किसी भी हाल में 25 फरवरी तक सैन्य धाम जनता को समर्पित किया जायेगा। मंत्री ने कहा शहीद सम्मान यात्रा के बाद भी उत्तराखण्ड के कई जवान शहीद हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी शहीद सम्मान यात्रा के बाद शहीद हुए शहीदों के नाम का आंकड़ा तैयार करने के भी निर्देशित किया ताकि सभी का नाम सैन्यधाम में ससम्मान प्रदर्शित हो सके।
निरीक्षण के इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, सुंदर सिंह कोठाल, लक्ष्मण सिंह, अनुराग, बसंत सिंह एवं कई अन्य उपस्थित रहे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू