देहरादून
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की | नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित कर दी गई है | राज्य सरकार द्वारा इस पर सहमति दी गई है | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा |

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर