हरिद्वार
हरिद्वार स्थित आर्यनगर में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। बताया जा रहा है महिला का नाम रेशमा है जो आर्यनगर में ही किराए के मकान में रहती है।
स्थानीय लोगो ने बताया कि महिला मूलरूप से यूपी के बिजनौर की निवासी है। शराब के नशे में महिला दोपहर को पानी की टंकी पर चढ़ गई और नीचे कूदकर आत्महत्या की बात कहने लगी। महिला रो रो कर अपनी संपत्ति हड़पने का आरोप लगा रही थी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को नीचे बुलाने का प्रयास किया। पुलिस के कहने पर भी महिला नहीं मानी। अंत में कुछ पुलिसकर्मी और स्थानीय युवक खुद टंकी पर चढ़े और जैसे तैसे महिला को मानकर नीचे उतारा। फिलहाल पुलिसकर्मी महिला को ज्वालापुर कोतवाली ले गए है और मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर