देहरादून
शिव सेना मुख्यालय पर 26/11/2008 को हुए मुम्बई में बम धमाके की बरसी पर शिवसैनिको ने दीपदान करके श्रधांजलि अर्पित की।
आज शिवसैनिक गोविंद गढ़ स्थित मुख्यालय पर एकत्रित हुए। शिवसैनिकों को समबोधित करते हुए शिवसेना महासचिव मनोज सरीन ने कहा की आज उस दर्दनाक घटना को 13 वर्ष हो गये है। पूरा राष्ट्र उस घटना में शहीद हुए वीर जवानो को नमन करता है एंव अपनी श्रधांजलि अर्पित करता है।
शिव सेना नेता विकास मल्होत्रा ने कहा कि आतंकी हमलों में उत्तराखंड राज्य के देहरादून निवासी N.S.G कमांडो गजेंद्र सिंह बिष्ट सहित सभी शहीदों को याद करते हुए आँखे नम हो जाती है, सभी शहीदों ने आतंकियो से डटकर सामना किया और देश के लोगों की रक्षा की। प्रत्येक हिंदुस्तानी उन शहीदों का ऋणी रहेगा।
इस अवसर पर वासु परविंदा, जितेंद्र निर्वाल, रोहित बेदी, राहुल पवाँर, राजीव थापा, निधि गुप्ता, स्वाति सिंह, सन्नी कटारिया, संजय अरोरा, हर्षित कुमार, सूरज सोनकर, फ़रीद खान, जतिन गुगलानी आदि मौजूद रहे।

More Stories
इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद, पंजीकरण संख्या 6 लाख से पहुंची पर, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित