
देहरादून
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित विदाई कार्यक्रम में शंकर दत्त लोहानी, सहायक निदेशक की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति दी गईं। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह श्री लोहानी को भेंट किया।
महानिदेशक ने कहा कि किसी भी कार्मिक द्वारा 40 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विभाग का दायित्व होना चाहिए कि सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिक को उसके भी देयक सेवानिवृत्ति के समय पर ही मिल जाय। इस अवसर पर आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शंकर दत्त लोहानी, सहायक निदेशक सरल स्वभाव के व्यक्ति रहे है। उनकी कार्यशैली अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणादायक रही है। डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों को श्री लोहानी की कार्यशैली से प्रेरित होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रामपाल सिंह रावत व्यवस्थाधिकारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष उत्तराखंड कर्मचारी संघ भुवन चन्द्र जोशी, महामंत्री सुरेश चंद्र भट्ट, पूर्व महामंत्री के.एस. पंवार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा, चन्द्र सिंह तोमर, सुरेंद्र बिष्ट सहित अन्य अधिकारी एव कर्मचारीगण उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश