
देहरादून
सरकार ने आखिरकर कर्मकार कल्याण बोर्ड से शमशेर सिंह सत्याल को हटाने का फैसला कर लिया है साथ ही बोर्ड की सचिव मधु चौहान को भी हटाए जाने का फैसला लिया गया है।
कर्मकार कल्याण बोर्ड में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई आखिरकार खत्म होने जा रही है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के साथ आमने-सामने की लड़ाई रखने वाले शमशेर सिंह सत्याल को आखिरकार सरकार ने बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला ले लिया है।
बता दें कि शमशेर सिंह सत्याल, त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेहद करीबी माने जाते थे। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते ही उन्हें बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था।इसके बाद मंत्री हरक सिंह रावत और शमशेर सिंह सत्याल के बीच चली तनातनी के बीच कई बार हरक सिंह रावत ने शमशेर सिंह सत्याल को हटाए जाने को लेकर मोर्चा भी खोला था लेकिन एक लंबे समय तक शमशेर सिंह सत्याल को सरकार ने नहीं हटाया।
अब अब खबर है कि शमशेर सिंह सत्याल को सरकार ने हटाने का फैसला ले लिया है। सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरबंस सिंह चुघ को वर्तमान में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश