हल्द्वानी
हल्द्वानी के स्पा सेंटर में धड़ल्ले से सेक्स रैकेट चल रहा था। एंटी ह्यूमन सेल ने छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल की पुलिस टीम ने कमलुवागांजा स्थित मूनलाइट स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां पर 3 महिलाएं व 3 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ यातायात विभा दीक्षित के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल की प्रभारी लता बिष्ट ने शनिवार रात मूनलाइट स्पा सेंटर में छापेमारी की।
इस दौरान स्पा सेंटर में तीन महिला एवं तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान एक महिला नोएडा की रहने वाली पाई गई। महिलाओं एवं पुरुषों के विरुद्ध थाना मुखानी में कार्यवाही की जा रही है। साथ ही स्पा सेंटर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश