मसूरी
मसूरी वुडस्टॉक स्कूल के धोबी घाट के जंगलों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।जिसके स्थानीय लोगों ने मसूरी पुलिस को अज्ञात शव की सूचना दी। मसूरी पुलिस एसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर लाइनमैन द्वारा पानी की लाइनों को चेक किया जा रहा था और वह लाइन को देखते हुए जंगल की तरफ चला गया जहां पर उन्होंने अज्ञात शव पड़ा हुआ देखा है जिसके उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आकर स्थानीय लोगों को षव के बारे में जानकारी दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई ।मसूरी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है वहीं आसपास के क्षेत्र में युवक की पहचान के लिए कोशिश की जा रही है। युवक करीब 28 साल का है और नेपाली मूल का प्रतीत हो रहा है। एसआई प्रमोद कुमार ने कहा कि पुलिस हर दिशा में जांच कर रही है वह अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्र से किसी युवक की गुमशुदा होने की शिकायत भी नहीं है। ऐसे में आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रहे हैं और जल्द अज्ञात युवक का पता चल जाएगा। पुलिस युवक की मौत के कारणों का भी पता लगा रही है वह हर एंगल से जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू