देहरादून
सुशील कुमार, आई०ए०एस० (से०नि०) को शासन द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड में राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा आज दिनाँक 29.08.2024 के अपराह्न में पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। सुशील कुमार वरिष्ठ आई०ए०एस० अधिकारी हैं और इन्होंने जनपद स्तर से लेकर मण्डलायुक्त तथा शासन में वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर अपनी दीर्घ सेवायें प्रदान की हैं, इनके दीर्घ सेवायें एवं अनुभव को दृष्टिगत ही मा० राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। इनके प्रशासनिक एवं दीर्घ सेवाओं के अनुभवों से राज्य निर्वाचन अयोग को निर्वाचन कार्यों में गतिशीलता मिलेगी।
प्रदेश में नागर स्थानीय निकायों के आसन्न निर्वाचनों निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने हेतु राज्य निर्वाचन आयुक्त की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसके पश्चात प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हैं, जिनकी तैयारियों भी शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर आयोग स्तर से ससमय की जानी है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश