लंढौरा
चमन लाल महाविद्यालय में चल रहे रोवर्स रेंजर्स के कैंप के दूसरे दिन प्रतिभागियों को फ्लैग मार्च, ध्वज गीत, विभिन्न प्रकार की गांठें लगाने आदि के विषय में जानकारी दी गई। महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोवर्स एवं रेंजर्स द्वारा छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोवर्स एवं रेंजर्स द्वारा छात्र छात्राओं को कठिन समय में कम से कम साधनों द्वारा कठिन परिस्थितियों का सामना करना सिखाया जाता है जो उनके भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा।
प्राचार्य डॉ सुशील उपाध्याय ने कैंप के आयोजकों एवं ट्रेनर रकम पाल सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास छात्र छात्राओं के लिए निश्चित रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी आयोजन छात्र-छात्राओं को सशक्त एवं मितव्ययी बनाते हैं और ऐसे नागरिक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। कैंप का संचालन डॉ सूर्यकांत शर्मा एवं डॉ रिचा चौहान ने संयुक्त रूप से किया। कैंप में डॉ दीपा अग्रवाल, डॉ नवीन त्यागी, डॉक्टर कुलदीप कुमार, डॉ हिमांशु कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू