देहरादून
सब्जी को लेकर विशेषकर टमाटर के बढ़ते दामों ने आम जनता के चूल्हे को ठंडा ही कर दिया है,इसी बीच एक राहत भरी खबर भी आई है। देहरादून सब्जी मंडी में अब सस्ती दरों पर टमाटर मिल सकेंगे।
मानसून आने के बाद जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है तो वही प्रदेश में टमाटर भी लाल हो गए है।इन दिनों टमाटर के दाम 100 रुपए किलो से पर 200 रुपए किलो तक बिक रहे है।जिस कारण आम जनता को अपनी जेब ढिल्ली करनी पड़ी रही है।लेकिन अब आम जनता को राहत मिलने आज से शुरू हो गई है,देहरादून की निरंजनपुर मंडी में आज निरंजनपुर मंडी के निर्देशन से मंडी में टमाटर के पांच काउंटर लगाए गए है।इन काउंटर पर 50 रुपए से 70 रुपए किलो टमाटर बेचे जा रहे है और सस्ते काउंटर तब तक लगे रहेंगे जब तक टमाटर के दाम कंट्रोल में न आ जाए।वही इन काउंटर में अधिक से अधिक दो किलो टमाटर बेचे जा रहे है और काउंटर में आने वाले ग्राहकों के नाम और मोबाइल नंबर भी लिखे जा रहे है,जिससे सस्ते टमाटर लेकर फुटकर दुकानदार कालाबाजारी न कर सके।साथ ही लोग काउंटर पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक टमाटर खरीद सकते हैं और टमाटर के दाम उसकी गुणवत्ता पर तय किए गए हैं।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू